भाजपा महानगर अध्यक्ष संग जनप्रतिनिधियों ने डीएम सर्किल रेट पर नहीं होने देंगे टैक्स बढ़ोतरी का लिया संकल्प

Update: 2024-07-18 10:32 GMT


गाजियाबाद। भाजपा के नेहरू नगर स्थित मुख्यालय पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में एक बैठक जनप्रतिनिधियों के साथ आहुत की गई। जिसमे डीएम सर्किल रेट पर टैक्स बढ़ोतरी के विषय पर ठोस निर्णय हेतु गहन मंत्रणा हुई।

इस निर्णायक बैठक में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, सांसद अतुल गर्ग , कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी और महापौर सुनीता दयाल प्रमुख रूप से शामिल रहे।

बैठक के दौरान शहर में चल रहे बडे़ विवाद टैक्स बढ़ोतरी के विषय पर सभी जन प्रतिनिधियों व महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने एक सुर में सुर मिलाते हुए पुर जोर विरोध दर्ज कराया तथा सभी जनप्रतिनिधियों ने इस बात का संकल्प लिया कि डीएम सर्किल रेट से टैक्स नहीं बढ़ने दिया जायेगा अगर आवश्यकता पड़ी तो जनप्रतिनिधि गण सदन की बैठक मे टैक्स वृद्धि का विरोध करने के लिए सदन मे भी अपनी आपत्ति दर्ज कराएंगे। महापौर सुनीता दयाल व सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने ठोस लहजे में बात रखते हुए कहा कि टैक्स बढ़ोतरी न हो इसके लिए वे पूर्ण संघर्षरत रहेंगे । सभी जनप्रतिनिधि और भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने जनता के हित को सर्वोपरि मानते हुए डीएम सर्किल रेट पर टैक्स बढ़ोतरी होने का साझा विरोध जताया।

 

Tags:    

Similar News