गाजियाबाद। भाजपा कार्यकर्ता मनोज कुमार वर्मा ने सपा नेता संजीव चौधरी पर गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने संजीव चौधरी के खिलाफ थाना मधुबन बापूधाम में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।
मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि वे अपने मतदान केन्द्र कम्पोजिट विद्यालय जाग्रति विहार पर अपने बूथ संख्या 230 पर मतदान अभिकर्ता के तौर पर तैनात थे। सपा नेता संजीव चौधरी निवासी सूरजमल एन्कलेव संजय नगर मतदान अभिकर्ता के तौर पर था। चुनाव के दौरान संजीव चौधरी मतदान के सभी पांचों बूथों पर बार-बार जा रहा था। भाजपा कार्यकर्ता होने के कारण इसकी शिकायत ड्यूटी पर तैनात प्रशासनिक अधिकारी से की और उन्होंने संजीव को ऐसा करने से रोक दिया। इसके बाद संजीव ने मतदान केन्द्र के अन्दर गालियां देने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
वहीं सपा नेता ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया है और कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ने झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोबाइल फोन का उपयोग किया तो मेरी शिकायत पर उनका मोबाइल अधिकारियों ने कब्जे में ले लिया। इसी बात से गुस्सा होकर संजीव ने अधिकारी से बहस की और मुझे भी गालियां दीं व जान से मारने की धमकी दी।
मनोज ने थानाध्यक्ष से संजीव चौधरी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं संजीव चौधरी ने आरोप को गलत बताया और कहा कि उसने रामलीला में घोटाला किया था। जिसके कारण उसे रामलीला वालों ने निकाल दिया और वह उससे दुश्मनी रखने लगा। इसी रंजिश के चलते उसने 26 अप्रैल को बूथ पर उनके साथ गाली गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। यह सब लोगों और पुलिस के सामने हुआ है। उसने पहले मेरे साथ गाली गलौच की फिर झूठी रिपोर्ट लिखवा दी।