पानी की समस्या को लेकर कैलाशनगर के नागरिकों ने नगर निगम पर किया प्रदर्शन
आकाश (सिटीजन रिपोर्टर)
गाजियाबाद। गाजियाबाद के कई इलाकों में पानी का गहरा संकट चल रहा है। कई कॉलोनियों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। यही हाल लाइनपार क्षेत्र के कैलाशनगर का है। कैलाशनगर के परेशान नागरिकों ने आज सुबह नगर निगम पर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के बाद उन्होंने नगरायुक्त विक्रमादित्य मलिक का घेराव किया। नगरायुक्त ने लोगों की समस्या को सुना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।