शालीमार गार्डन एक्सटेंशन 2 में जर्जर पानी की टंकी कभी भी गिर सकती है!

Update: 2024-07-01 12:32 GMT

विजय कुमार (सिटीजन रिपोर्टर)

गाजियाबाद। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन 2 सी ब्लॉक वार्ड 73 के पार्क में डबल टंकी बनी हुई हैं। इसकी हालत इतनी जर्जर है कि जो कभी भी गिर सकती है। उसी पार्क के टंकी से सटा हुआ एक कम्पोजिट विद्यालय है, जो कक्षा पहली से आठवीं तक का विद्यालय है और उसके दोनों तरफ कॉलोनी है। अगर यह टंकी किसी भी तरफ गिर जाती है तो जानमाल का बड़ा हादसा हो सकता है।

नगर निगम जीएम जलकर मोहन नगर जॉन पर तैनात जलकल अधिकारी ने इस टंकी को गिराने के लिए आदेशित किया था मगर आज तक टंकी नहीं गिराई गई है।

Tags:    

Similar News