गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के चुनाव कार्यक्रम घोषित, जाने कब होगा मतदान

Update: 2024-05-18 08:17 GMT

-नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 मई

हेमलता चौधरी (सिटीजन रिपोर्टर)

गाजियाबाद। गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल की कार्यकारिणी के लिए चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी जयकुमार गुप्ता ने बताया कि 18 मई तक नामांकन पत्र जमा किए जा सकते हैं। 20 तारीख तक अपना नाम वापस लिया जा सकता है। यदि आवश्यक हुआ तो 25 मई को बैलेट पेपर से गुप्त मतदान कराया जाएगा। उसी दिन शाम को मतगणना के बाद विजय प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

जयकुमार गुप्ता ने कहा कि लोहा विक्रेता मंडल के कार्यकाल में से नामांकन पत्र हासिल किया जा सकता है। संगठन की कार्यकारिणी के चुनाव के लिए अधिकारियों की समिति का गठन किया गया है। अध्यक्ष जयकुमार गुप्ता के अलावा समिति में अविनाश चंद और महेश कुमार गुप्ता चुनाव अधिकारी हैं। गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल की नई कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष उपाध्यक्ष महामंत्री कोषाध्यक्ष और दो सदस्य के पदों के लिए चुनाव संपन्न कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पहले की तरह इस बार भी गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल की कार्यकारिणी में विभिन्न पदों के लिए डॉक्टर अतुल कुमार जैन की अध्यक्षता में एक पैनल बनाया जा रहा है जिसमें सुबोध गुप्ता सतीश बंसल अनुराग अग्रवाल राजीव मंगल शामिल होंगे। डॉक्टर अतुल कुमार जैन ने बताया कि यदि इस बार उनके पैनल की जीत होती है तो नए जोश के साथ बचे हुए विकास के कार्य को तेजी से करने का प्रयास किया जाएगा।

Tags:    

Similar News