मुरादनगर, ग़ाज़ियाबाद। मुरादनगर स्थित गंग नहर में प्रतिवर्ष कई लोगों के डूबने की खबरें आती हैं। इस वर्ष भी रविवार को बड़ी संख्या में गंग नहर में लोग नहाने के लिए पहुंचे। इस दौरान गंग नहर में शराब पीकर नहाने और उत्पाद मचाने वाले लोगों पर पुलिस प्रशासन की तरफ से सख्ती देखने को मिली। चार युवक गंग नहर को पार करने का प्रयास कर रहे थे लेकिन मौके पर पुलिस ले आकर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने चारो युवकों को सजा दी। युवकों को पकड़कर दंड बैठक लगवाई। यह देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ लग गई।