गाजियाबाद सीआरपीएफ में तैनात जवान ने 13 साल में की पांच शादी, ऐसे हुआ खुलासा
नेहा सिंह तोमर
गाजियाबाद। गाजियाबाद सीआरपीएफ में तैनात जीडी हरेंद्र राम नामक जवान ने 2008 से लेकर 2021 तक यानी 13 साल में पांच बार शादी करके अपने नवाबी शौक का परिचय दे दिया।
हरेंद्र राम ने 2008 में पहली शादी की थी। उसके बाद इस जवान ने 2010 में दूसरी, 2014 में तीसरी, 2017 में चौथी और 2021 में पांचवीं शादी करके अपने सहयोगी जवानों से लेकर अधिकारियों तक को चौंका दिया। जवान द्वारा पांच लड़कियों से शादी करने वाली बात उस समय उजागर हुई कि जब हरेंद्र राम की चौथी पत्नी खुशबु कुमारी ने अपने पति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। उच्चाधिकारियों ने भी उसके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी।