गाजियाबाद इनरव्हील क्लब गाजियाबाद नार्थ ने डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का किया आयोजन, 35 डॉक्टरों को किया सम्मानित
नेहा सिंह तोमर
गाजियाबाद। गाजियाबाद इनरव्हील क्लब गाजियाबाद नार्थ ने डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में आईएमए भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में 35 डॉक्टरों को सम्मानित किया गया।
क्लब अध्यक्ष वंदना गर्ग ने डॉक्टर्स के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि यह धरती के भगवान हैं, जो हर सम्भव प्रयास कर लोगों की जान बचाने का काम करते हैं।
इस अवसर पर पूर्व आईएमए अध्यक्ष डॉ. संतोष चंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष डॉ. वाणी पुरी रावत, अंजू गुप्ता, क्लब सचिव रेखा बंसल आदि मौजूद रहीं।