-थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र कि सुदामापुरी में देर रात हुआ हादसा
सोनू सिंह
गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र कि सुदामापुरी में देर रात हादसा हो गया। यहां पर एक मकान की छत गिरने से एक मासूम की मौत हो गई जबकि दंपती घायल हो गए। वहीं घायल दंपती को संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।