गाजियाबाद। गाजियाबाद जिले के झंडापुर गांव में लोगों का आज भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह गांव अब भी पिछड़ा नजर आता है। यहां पर सप्लाई का पानी दोपहर 12 बजे तक आता है और कई बार बिना किसी नोटिस के कई-कई दिनों के लिए सप्लाई का पानी बंद कर दिया जाता है। जिसके वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
सड़क ठीक करने की है आवश्कता
बता दें कि झंडापुर गांव के गली नंबर- 3 की सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। इस रोड पर अभी तक किसी का ध्यान केंद्रित नहीं है। खासतौर पर बारिश के दिनों में गढ्ढो में पानी भर जाने से स्थानीय लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं नालियों पर भी कूड़े के ढेर लगे होते हैं जिन्हें ऐसे ही छोड़ दिया जाता है लेकिन मेन रोड को साफ कर दिया जाता है।
घट रही है जीवन आयु
यह गांव चारों ओर से कंपनियों से घिरा हुआ है जिसके वजह से यहां के लोगों को शुद्ध हवा नहीं मिल पाता है और यही कारण है कि यहां के लोगों की जीवन आयु घट रही है।
सीवर लाइन करनी होगी चालू
झंडापुर के लोगों ने बताया कि यहां पर सीवर की सुविधा उपलब्ध है लेकिन सीवर लाइन अभी तक चालू नहीं किया गया है। सीवर लाइन चालू न होने के वजह से लोगों ने अपने घर में ही सुविधा कर रखी है। सीवर लाइन को जल्द से जल्द चालू करवाने की अवश्यकता है।
ठेके बंद करने की है आवश्कता
इस गांव में दारू के ठेकों की संख्या लगभग 6 से 7 हैं। जिस कारण यहां के युवा वर्ग नशे की लत की ओर आकर्षित हो रहे हैं। वहीं महिलाओं का कहना है कि इन ठेकों को बंद करने की आवश्यकता है।