Kanpur: एडीसीपी ने शिकायतों के बाद 52 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर, चकेरी और महाराजपुर पीआरवी में थे तैनात
कानपुर में एडीसीपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। ये पुलिसकर्मी चकेरी और महाराजपुर पीआरवी में तैनात थे, जिनकी लगातार शिकायतें मिल रही थीं। बताया जा रहा है कि ये पुलिसकर्मी हाईवे से निकलने वाली मवेशियों की गाड़ियों से वसूली करते थे। कई अन्य तरीके की शिकायत भी काफी समय से हो रही थी। साथ ही, वह पिछले कई सालों से एक ही थाना क्षेत्र में जमे हुए थे। इसके चलते सभी एसआई और कांस्टेबल को लाइन भेजा गया है।