मायावती ने अखिलेश यादव को दी जन्मदिन की बधाई, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं
Birthday of Akhilesh Yadav:
लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर शनिवार को सुबह बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने एक ट्वीट में अखिलेश यादव व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई देते हुए उनकी अच्छी सेहत के साथ लम्बी उम्र की शुभकामनाएं दी हैं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी और प्रभु श्रीराम से उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में लगे हुए हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इन चुनाव में यूपी में सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद मिलकर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं।