कड़कड़ मॉडल में सदस्यता कैंप का आयोजन, लोगों में भाजपा से जुड़ने की दिखी उत्सुकता
नेहा सिंह तोमर
गाजियाबाद। भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने महानगर के सभी मंडलों व बूथों पर अटल पर्व सदस्यता अभियान सहित अन्य मंडलों की तरह बृज विहार मंडल के वार्ड 43 कड़कड़ मॉडल में सदस्यता कैंप लगाकर बूथ नंबर 222, 223, 224, 225, 226 और 227 पर सभी को नई सदस्यता करवाई गई। आम लोगों में भाजपा से जुड़ने की उत्सुकता दिखाई दी।
महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा अभियान में लगे समर्पित कार्यकर्ता ही गाजियाबाद में तय किए गए 5 लाख के लक्ष्य का रिकॉर्ड तोड़ने का काम करने वाले हैं ऐसा स्पष्ट दिखाई दे रहा है। बृज विहार मंडल के इस अभियान के दौरान वार्ड अध्यक्ष अशोक राणा, मण्डल उपाध्यक्ष नीरज रावल, सेक्टर संयोजक राजीव राणा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष हेमंत राणा व अन्य बूथ के अध्यक्ष उपस्थित रहे।