गाजियाबाद। गाजियाबाद में बदमाशों ने एक व्यक्ति से मोबाइल लूट ली। यह घटना तब हुई जब पीड़ित घर के बाहर टहल रहा था। पीड़ित बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। बता दें कि स्कूटी सवार बदमाश ने मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी वारदात वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह घटना थाना इंदिरापुरम के पास की है। पुलिस इस घटना की छानबीन कर रही है।