भक्त प्रहलाद की प्रभु भक्ति का प्रसंग सुनाया

Update: 2024-04-03 07:46 GMT

गाजियाबाद। वसुंधरा सेक्टर 1 रामलीला मैदान में सेक्टर निवासियों द्वारा श्रीमद् भागवद कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस कथा के तीसरे दिन व्यास पंडित रोहित कृष्ण शास्त्री ने राजा प्रथु की कथा जड़भरत का सुंदर चरित्र एवं 28 प्रकार के नर्कों की कथा की और भक्त प्रहलाद की प्रभु भक्ति की पराकाष्ठा का वर्णन सुनाया।

तीसरे दिन की कथा में मुख्य यजमान का दायित्व उमेश सिंह, लोकेश रंजना सिंह, बालकृष्ण छाबड़ा और कविता छाबड़ा ने निभाया। इस अवसर पर राजेंद्र नागिया, अभय शर्मा, रमेश पांडे, अंजू नागिया, मीनू बोहरा, शकुंतला शर्मा, कुमकुम शर्मा, सोनाली वर्मा, प्रशंसा शेखर, सीमा बिष्ट, पम्मी सिंह, मधु वसिष्ठ, नीतू, रजनी , रीतिका, नेहा तिवारी, सविता, वीना राना आदि ने कथा का श्रवण किया।

Tags:    

Similar News