क्रिकेट मैच दिखाने के लिए पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम को कर दिया डिजिटल स्टेडियम में तब्दील
कपिल (सिटीजन रिपोर्टर)
गाजियाबाद। गाजियाबाद में पहली बार सिनेमा हॉल से भी बड़ी स्क्रीन पर टी20 वर्ल्ड कप के भारत के सभी मैच दिखाए जाएंगे। बता दें कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन वेस्टइंडीज और अमेरिका में हो रहा है। दिल्ली एनसीआर में पहली बार एक डिजिटल स्टेडियम बनाया जा रहा है इस स्टेडियम में 5 जून की शाम 6:00 से एक विशाल एलईडी स्क्रीन पर क्रिकेट मैच दिखाया जाएगा। इसके बाद अगला मुकाबला भारत और पाकिस्तान का 9 जून को होगा जिसका डिजिटल प्रसारण स्टेडियम में किया जाएगा। गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय और ऑडिटोरियम में एक डिजिटल स्टेडियम बनाया जा रहा है। जिसमें दर्शकों को लाइव प्रसारण के माध्यम से ऐसा महसूस होगा। जैसे वह स्टेडियम में ही मौजूद है।
वहीं अगर स्क्रीन के साइज की बात करें तो स्टेडियम में सिनेमा हॉल से बड़ी 4 एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी जो दर्शकों को रोमांचित करेगी। मैच के बीच में इंटेलिजेंट लाइट्स और साउंड शो भी देखने को मिलेगा। 1000 लोगों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम पूर्ण रूप से अनुकूलित है और दर्शकों के बैठने की व्यवस्था भी बिल्कुल स्टेडियम की तरह की गई है। सभी मैचों के टिकट घर बैठे ही पेटीएम इंसाइडर के मोबाइल एप वेबसाइट पर बुक किए जा सकते हैं। गाजियाबाद के युवाओं में क्रिकेट के प्रति बढ़ती रुचि को देखते हुए विद्यार्थियों के लिए सबसे कम शुल्क वाली 350 सीट रिजर्व की गई है।
आयोजकों ने बताया कि गाजियाबाद क्रिकेट प्रेमियों के लिए भारत के पहले मुकाबले में टिकट न के बराबर रखे जायेंगे। गाजियाबाद का क्रिकेट से बहुत ही पुराना रिश्ता है। भारतीय टीम के महान बल्लेबाज सुरेश रैना भी गाजियाबाद के ही है। दर्शकों के लिए एक शानदार फूड कोर्ट लगाने की भी योजना है जिसमें एनसीआर के प्रमुख फूड ब्रांड अपना स्टॉल लग रहे हैं। फूड कोर्ट में मंच ब्रांड भी शामिल है। फूड कोर्ट में सभी दर्शकों का हाइजीनिक और स्वादिष्ट भोजन मिल पाए, इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। दर्शकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए वालंटियर और सुरक्षा कर्मियों की विशेष ट्रेनिंग के साथ तैनाती की जाएगी। वाहनों को सुरक्षित और समुचित स्थान पर लगाया जा सके इसके लिए पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।