राजस्थान के सीएम भजनलाल ने अपनी कैबिनेट के साथ रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी

Update: 2024-03-11 07:55 GMT

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सोमवार को अपनी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन किए।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सोमवार को अपनी कैबिनेट के साथ अयोध्या पहुंचे और रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई।

मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट के साथ सोमवार सुबह महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचे। पहली फ्लाइट में मंत्री, विधायक व अधिकारी पहुंचे। दूसरी फ्लाइट से मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आए।

सभी ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

Tags:    

Similar News