समाजवादी पार्टी ने कौशांबी और कुशीनगर से उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, जाने किसे मिला टिकट
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए एक और सूची जारी की है। इस सूची में दो प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है जिसमें पुष्पेंद्र सरोज और अजय सिंह का नाम शामिल है। पार्टी ने कौशांबी से पुष्पेंद्र सरोज और कुशीनगर से अजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि पुष्पेंद्र सरोज बसपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के बेटे हैं।
तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने कौशांबी से विनोद सोनकर को और कुशीनगर से विजय कुमार दुबे को अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अभी तक इन दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं।