राहुल (सिटीजन रिपोर्टर)
धोलाना। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव मंगलवार को संपन्न हो गए। अध्यक्ष पद पर मानक पूरे ना होने के कारण अधिवक्ता संजीव राघव का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया। जिसके चलते गांव कंदोला निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद सिसोदिया को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। इसी गांव के वरिष्ठ अधिवक्ता गजेंद्र पाल सिंह को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया है।
एल्डर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य में पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा के आदेश पूर्व सचिव संजीव सागर ने नई कमेटी की घोषणा करते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर विनोद सिसोदिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद वर्मा ,उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह, हरेंद्र प्रताप सिंह, सचिव मोहम्मद फहीम, सह सचिव राजीव यादव, सचिन शर्मा, परवेज आलम को चुना गया है जबकि प्रवीण तोमर, हुकुमचंद तिवारी, विकास कुमार, अमित शर्मा को वरिष्ठ सदस्य बनाया गया है। वहीं नीरज कुमार, सुमित राणा ,कनिष्ठ सदस्य बनाया गया है। इसके साथ ही साथ अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी का फूल माला पहनकर जोरदार स्वागत किया। साथ ही एसडीएम संतोष उपाध्यक्ष व तहसीलदार प्रवीण कुमार ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।