गाजियाबाद। शहर के कई हिस्सों से आए दिन आवारा कुत्तों के राह चलते व्यक्तियों को काटने और उनपर भौंकने की खबरें सामने आती रहती है। ये कुत्ते वाहनों के पीछे भी खूब दौड़ते हैं। इस वजह से कई बार सड़कों पर दुर्घटनाओं की स्थिति बन जाती है। ऐसे में लोग कुत्तों से परेशान होकर उनके खिलाफ केस दर्ज कराने को मजबूर हो जाते हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, शहर में अब तक 250 से अधिक केस कुत्तों के खिलाफ दर्ज किए गए हैं। इनमें से अधिक मामले मासूम बच्चों के है जो कुत्तों के हमले का शिकार हो जाते हैं। बता दें कि कुत्तों के काटने से रेबीज रोग का खतरा बढ़ जाता है। जिला अस्पताल में ऐसे रोगियों की खासी संख्या रहती है।