Begin typing your search above and press return to search.
बॉलीवुड

सर्जरी के बाद भारती सिंह ने दिखाई पथरी, व्लॉग में दिखाई पथरी की झलक

Sonali Chauhan
13 May 2024 12:26 PM GMT
सर्जरी के बाद भारती सिंह ने दिखाई पथरी, व्लॉग में  दिखाई पथरी की झलक
x


हाल ही में प्रसिद्ध कॉमेडियन भारती सिंह मुश्किल वक्त से गुजरीं और इसके चलते उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। एक्ट्रेस ने अपने दर्द की वजह तो पहले ही बताई थी। अब उन्होंने पित्ताशय से निकली पथरी की झलक दिखाई है।

फैंस के दिलो पर राज करने वाली कॉमेडियन भारती सिंह हाल ही में अस्पताल में सर्जरी के लिए भर्ती हुई थीं। उनके पित्ताशय में पथरी होने के चलते उनको काफी दर्द और परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। फिलहाल उनकी ये परेशानी से दूर हो चुकी हैं। भारती सिंह ने 'डांस दीवाने 4' की शूटिंग जल्द खत्म की थी और फिर सर्जरी कराने पहुंच गई थीं। भारती सिंह ने इससे संबंधित व्लॉग अपने फैंस के साथ भी साझा किया है। इस व्लॉग में उन्होंने उन्होंने पथरी की झलक भी दिखाई जो उनके दर्द की वजह हुई थी।

सामने आए उनके व्लॉग में वो सर्जरी से पहले परेशान नजर आईं। वो अपने बेटे गोला से भी दूर नहीं जाना चाहती थीं। व्लॉग में भारती सिंह ने सर्जरी से पहले के सभी स्टेप दिखाए। होश में आने के बाद भी उन्होंने अपना अनुभव साझा किया। इसके अलावा भारती सिंह ने बताया कि इस पथरी के चलते वो काफी परेशान रही हैं। पथरी की झलक दिखाते हुए भारती ने कहा कि इस पत्थर ने उन्हें बहुत परेशान किया, लेकिन अब वो ठीक हैं तो अब वो बहुत सारा काम करेंगी और साथ ही काफी घूमेंगी। न

भारती सिंह, माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी के डांस रियलिटी शो ' बतौर होस्ट नजर आ रही हैं। शो के बीच वो फैंस को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। इसके अलावा भारती सिंह अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपनी लाइफ की हर छोटी-बड़ी अपडेट इंस्टाग्राम और यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए साझा करती रहती हैं। अपने बेटे गोला के बारे में भी वो व्लॉग्स पर शेयर करती हैं। टीवी होस्ट और कॉमेडियन होने के साथ-साथ भारती सिंह एक फुल टाइम व्लॉगर भी बन गई हैं।

Next Story