Begin typing your search above and press return to search.
बॉलीवुड

Film Don 3 Release: शाहरुख खान हुए फिल्म से बाहर

Trinath Mishra
18 May 2023 11:57 AM IST
Film Don 3 Release: शाहरुख खान हुए फिल्म से बाहर
x

Film Don 3 Release: कई महीनों से शाहरुख खान की फिल्म डॉन 3 चर्चा में बनीं हुई है. फिल्म को लेकर तरह-तरह की अपडेट सामने आ रही हैं. बीते दिन फिल्म से जुड़ी शॉकिंग खबर सामने आई, जब फैंस को पता चला कि डॉन 3 में किंग खान नजर नहीं आने वाले है. जहां एक तरफ लोग इस बात से निराश थे, तो वहीं यह भी जानना चाहते थे कि शाहरुख कि जगह फिल्म में कौन लेगा. अब इस बात का भी खुलासा हो गया है. नए डॉन के लिए इस सुपरस्टार का नाम सामने आ रहा है.


ये एक्टर होगा नया डॉन

अमिताभ बच्चन के साथ शुरू हुए डॉन के करंवा को शाहरुख खान ने आगे बढ़ाया था. फिल्म में शाहरुख खान का निगेटिव किरदार लोगों को काफी पसंद आया था. लेकिन अब शाहरुख खान ने फिल्म के 3 पार्ट में काम करने से मना कर दिया है. फिल्म समीक्षक सुमित कडेल के अनुसार मेकर्स डॉन 3 के लिए रणबीर सिंह को लेकर विचार कर रहे हैं.

किंग खान ने फिल्म को कहा न

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डॉन 3 में इस बार शाहरुख खान धूम नहीं मचाएंगे. किंग खान ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया है. जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान के साथ निर्देशक फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने कई बार बातचीत की थी. कई बार स्क्रिप्टिंग स्टेज तक पहुंचीं.

Trinath Mishra

Trinath Mishra

Trinath Mishra is a senior journalist from Meerut and he has more than 11 years of Print and Digital Media Experience.

Next Story