
- Home
- /
- ब्रेकिंग न्यूज़
- /
- लखनऊ में पोस्टर पर...
लखनऊ में पोस्टर पर बवाल! राहुल गांधी को दिखाया राम तो अजय राय को लक्ष्मण, रावण का सहारा ले BJP पर साधा यह निशाना

लखनऊ। लखनऊ के माल एवेन्यू में कांग्रेस मुख्यालय पर एक होर्डिंग लगाया गया है। जिसमें राहुल गांधी को भगवान श्रीराम के रूप में दिखाया गया है। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लक्ष्मण की भूमिका में दर्शाया गया है। दोनों दस सर वाले धनुष-बाण ताने दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि इस होर्डिंग को एनएसयूआई के उपाध्यक्ष आर्यन मिश्रा ने लगवाया है। अब इस होर्डिंग को लेकर बीजेपी हमलावर हो गई है।
भाजपा सरकार पर 10 आरोपों का जिक्र
दरअसल होर्डिंग में रावण के दस सर को भाजपा सरकार पर लगाए गए दस प्रमुख आरोपों के तौर पर दर्शाया गया है। इसमें महंगाई, भ्रष्टाचार, जंगलराज, ईडी, सीबीआई, बेरोजगारी, पेपरलीक, तानाशाही और चुनाव आयोग जैसे मुद्दे शामिल हैं, जबकि रावण के मुख्य सिर को वोट चोर के रूप में दिखाया गया है। जो कि पीएम मोदी की तरफ कांग्रेस ने इशारा किया है।
सियासी पारा चढ़ा
होर्डिंग के जरिए कांग्रेस नेता ने यह दिखाने की कोशिश की है कि पार्टी की लड़ाई सामाजिक और राजनीतिक बुराइयों के खिलाफ भी है। दशहरे के अगले दिन इस तरह के राम-लक्ष्मण की जोड़ी वाली होर्डिंग से प्रदेश की राजनीति का पारा गरम हो गया है।