Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

हरियाणा में आज सुबह फिर आया 3.2 तीव्रता का भूकंप, लोग घरों से बाहर निकले

Aryan
22 July 2025 9:46 AM IST
हरियाणा में आज सुबह फिर आया 3.2 तीव्रता का भूकंप, लोग घरों से बाहर निकले
x
इससे पहले भी भूकंप आने से हरियाणा के लोग घरों से बाहर निकले थे

झज्जर। हरियाणा में सुबह 6 बजे 3.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप आने के बाद लोग घरों से बाहर निकले। पिछले दिनों हरियाणा के रोहतक और झज्जर जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि भूकंप की क्षमता कम होने के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के झटके महसूस हुए

भूकंप आने के बाद राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी थी कि हरियाणा में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। फरीदाबाद में आज सुबह करीब 6 बजे 3.2 तीव्रता का भूकंप आया है। इससे पहले रोहतक जिले में बुधवार रात 12:46 बजे 3.3 तीव्रता का भूकंप आया था। धरती के नीचे इसकी गहराई 10 किलोमीटर रही।

झज्जर के बेरी, बहादुरगढ़, रोहतक, जींद तक महसूस किए गए

भूकंप के झटके झज्जर के अलावा झज्जर के बेरी, बहादुरगढ़, रोहतक, जींद तक महसूस किए गए। इससे पहले 11 जुलाई को झज्जर जिले में 3.7 तीव्रता का भूकपं आया था। शाम 7 बजकर 49 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस हुआ था। इसकी तीव्रता 3.7 रही। भूकंप का केंद्र छारा गांव रहा। इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। इसका अक्षांश 28.68 और देशांतर 76.72 रहा था।

Next Story