Begin typing your search above and press return to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, SIR पर आज होनी है सुनवाई, खुद रखेगी अपना पक्ष

Anjali Tyagi
4 Feb 2026 10:30 AM IST
सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, SIR पर आज होनी है सुनवाई, खुद रखेगी अपना पक्ष
x

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज सुप्रीम कोर्ट में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के खिलाफ दायर अपनी याचिका पर सुनवाई के लिए पहुंची हैं। बता दें कि ममता बनर्जी आज खुद अपनी दलीलें रखेगी।

स्वयं दलीलें पेश करना

ममता बनर्जी, जिनके पास एलएलबी (LLB) की डिग्री है, आज एक वकील के रूप में खुद अपनी दलीलें पेश कर सकती हैं। यदि अनुमति मिली, तो वह सुप्रीम कोर्ट में खुद बहस करने वाली पहली मौजूदा मुख्यमंत्री बन सकती हैं।

SIR का विरोध

उन्होंने चुनाव आयोग (ECI) द्वारा राज्य में की जा रही मतदाता सूची की 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) प्रक्रिया को चुनौती दी है। ममता बनर्जी का आरोप है कि इस प्रक्रिया के जरिए बड़े पैमाने पर वैध मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं, जिसे उन्होंने "लोकतंत्र की नींव पर प्रहार" बताया है।

प्रमुख मांग

याचिका में मांग की गई है कि 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पुरानी (2025 की) मतदाता सूची के आधार पर ही कराए जाएं और वर्तमान SIR प्रक्रिया को रोका जाए। इस मामले की सुनवाई भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्या कांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की पीठ कर रही है।


Next Story