Begin typing your search above and press return to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

आज 4 बजे शाम चुनाव आयोग पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की करेगा घोषणा

Shilpi Narayan
15 March 2026 12:56 PM IST
आज 4 बजे शाम चुनाव आयोग पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की करेगा घोषणा
x

नई दिल्ली। देश में पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है। आज यानी रविवार को निर्वाचन आयोग चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है। इन राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल मई और जून में समाप्त हो रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा।

आयोग की यह घोषणा राजनीतिक दलों के अहम

आयोग की यह घोषणा राजनीतिक दलों और मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि इससे पता चलेगा कि चुनाव कब और कैसे संपन्न होंगे। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन राज्यों में होने वाले चुनावों का पूरा कार्यक्रम बताया जाएगा। ये चुनाव इन राज्यों के साथ ही अगले साल होने वाले राष्ट्रीय चुनावों के लिहाज से भी बहुत महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

असम में दो चरणों में मतदान संभव

जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल में सबसे बड़ा चुनावी मुकाबला होगा, जहां मतदान 3 से 4 चरणों में कराया जा सकता है। वहीं, असम में दो चरणों में वोटिंग की संभावना है। तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में चुनाव एक ही चरण में संपन्न होगा।

Next Story