Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

फिर आज सुबह मिला बेहटा नहर के पास सूटकेस में अज्ञात महिला का शव, मांग में सिंदूर पैर में बिछिया है

Aryan
10 Jun 2025 10:27 AM IST
फिर आज सुबह मिला बेहटा नहर के पास सूटकेस में अज्ञात महिला का शव, मांग में सिंदूर पैर में बिछिया है
x
बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा नहर का मामला

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी बार्डर थाना क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर नहर के पास मंगलवार सुबह सुटकेस के अंदर अज्ञात महिला का शव मिला है। राहगीरों ने शव देखकर सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस महिला के शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही हैं।

सुबह सात बजे सुटकेस में महिला के शव शिव वाटिका कालोनी के सामने बेहटा नहर रोड पर सुबह सात बजे हरे रंग के सुटकेस में अज्ञात महिला के शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने सुटकेस खोला तो उसके अंदर करीब 25 वर्षीय महिला का शव मिला।

एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि हाथ पैर मोड़कर शव को सुटकेस में रखा गया था। शव की नाक, मुंह पर खुन व गले पर निशान मिले हैं। पुलिस के मुताबिक महिला की मांग में सिंदूर व पैर में बिछिया हैं।

शिनाख्त के प्रयास जारी

एसीपी ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

Next Story