Begin typing your search above and press return to search.
मनोरंजन

सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी मामले में मिली सफलता, छठा आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

Sonali Chauhan
14 May 2024 11:18 AM GMT
सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी मामले में मिली सफलता, छठा आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार
x


अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी मामले में पुलिस को आए दिन कुछ न कुछ छुपे सामने आ रहे हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस सिलसिले में छठे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर 14 अप्रैल को हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। साथ ही सलमान खान के मुंबई क्राइम ब्रांच को एक और सफलता मिली है। मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। हरियाणा से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम हरपाल सिंह है। आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया और उसे मुंबई की मकोका कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 'हरपाल सिंह की जानकारी एक अन्य आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी से पूछताछ के दौरान सामने आई। मोहम्मद रफीक चौधरी को हरपाल ने सलमान खान के घर के आसपास चोरी करने के लिए पैसे दिए थे। कुछ दिन पहले ही पुलिस ने इस मामले के पांचवें आरोपी मोहम्मद चौधरी को राजस्थान से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने सबसे पहले इस मामले में दो आरोपियों को गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार किया। इसके बाद दो आरोपी पंजाब से गिरफ्तार हुए। पांचवा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार किए जाने के बाद अब छठे आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस 14 अप्रैल को हुई घटना में कड़ियां जोड़ रही है और छानबीन कर रही है। गोलीबारी की घटना मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसका भाई अनमोल विश्नोई वांछित आरोपी हैं।

क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के मुताबिक, पांचवे आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने 12 अप्रैल को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रेकी की थी। उसका वीडियो बनाकर अनमोल बिश्नोई को भेजा था। सागर पाल और विक्की गुप्ता ने गोलीबारी की। वहीं अनुज थापन और सोनू बिश्नोई पर हथियार मुहैया कराने के आरोप हैं। गोलाबारी मामले के एक आरोपी अनुज थापन ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली थी।

Next Story