Begin typing your search above and press return to search.
मनोरंजन

भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकारों और उनके अभिनय के बारे में हम सभी जानते हैं, आइए जानते हैं इनकी शैक्षिक योग्यता

Neelu Keshari
7 Jun 2024 12:59 PM GMT
भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकारों और उनके अभिनय के बारे में हम सभी जानते हैं, आइए जानते हैं इनकी शैक्षिक योग्यता
x

नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकारों और उनके अभिनय के बारे में हम सभी जानते हैं लेकिन उनकी पढ़ाई के बारे में कम ही लोग जानते हैं। आज हम आपको भोजपुरी इंडस्ट्री के कई लोकप्रिय सितारों की शैक्षिक योग्यता के बारे में बताएंगे जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे। आइए जानते है कौन से सितारे कितने पढ़े लिखे हैं।

पवन सिंह

पवन सिंह सिर्फ 10वीं कक्षा तक पढ़े हैं। पवन सिंह का नाम भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारों में लिया जाता है। वह अपने अभिनय के अलावा अपने गायन के लिए जाने जाते हैं। उनके गाने को लोग बहुत पसंद करते है और अक्सर उनके गाने इंटरनेट पर छाए रहते हैं।

अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए ग्रेजुएशन की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। अक्षरा सिंह का नाम भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री में शामिल हैं। उसे लोग बहुत पसंद करते है और अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। अब तक वे कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

रवि किशन

रवि किशन की शैक्षिक योग्यता की बात करें तो वह सिर्फ 12वीं कक्षा तक पढ़े हैं। वह भोजपुरी फिल्मों के अलावा हिंदी फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुके हैं।

खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव 10वीं तक ही पढ़े हैं। खेसारी लाल एक्शन फिल्मों के लिए काफी ज्यादा मशहूर हैं।

Next Story