
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- बारिश करेगी नए साल का...
बारिश करेगी नए साल का स्वागत! जानें किन 7 राज्यों में बरसेंंगे बदरा, IMD ने किया अलर्ट

नई दिल्ली। भारत के अधिकतर राज्यों में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। लोग ठंड और कोहरे की दोहरी मार झेल रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि दिल्ली के इलाकों में आज यानी सोमवार को भी घना कोहरा छाया रहा।
इन जगहों पर बारिश की आशंका
मौसम विभाग ने जानकारी दी कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 31 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच बारिश होने के आसार हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 29 दिसंबर को बारिश एवं 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक बर्फबारी की संभावना है। इस बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बर्फबारी या बारिश की आशंका जताई गई है।
IMD ने दी जानकारी
IMD के मुताबिक अगले 24 घंटों में उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, लेकिन आगामी 3 दिनों में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। वहीं मध्य और पूर्वी भारत में अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में बदलाव के आसार नहीं हैं।
इन राज्यों में कोहरा रहेगा छाया
मौसम विभाग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर को घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी तक ऐसा मौसम बना रहने की संभावना है। वहीं, 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक पूर्वी मध्य प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में घना कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा में भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 30 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर देखने को मिल सकती है।




