
संजय लीला भंसाली की 'दो दीवाने एक सहर' में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर, फर्स्ट लुक देख फैंस हुए बेसब्र, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

मुंबई। बॉलीवुड के सबसे बड़े फिल्म निर्माता में से एक संजय लीला भंसाली की फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों का अब सब्र खत्म हो गया है। दरअसल, भंसाली की फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है।
संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शंस के तहत बन रही फिल्म 'दो दीवाने सहर में' का पहला लुक सामने आया है। निर्माताओं ने सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की अदाकारी वाली इस फिल्म की रिलीज की तारीख का भी ऐलान किया है। आइए देखते हैं फर्स्ट लुक में क्या है।
मृणाल ठाकुर की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। खासकर मृणाल की ऐक्टिंग को लोग काफी प्यार देते हैं।
वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्स्ट लुक जारी करते हुए निर्माताओं ने लिखा 'दो दीवाने एक सहर' एक अपूर्ण रूप से पूर्ण प्रेम कहानी। इस वैलेंटाइन डे पर इश्क से इश्क हो जाएगा। दो दीवाने सहर में 20 फरवरी 2026 को रिलीज होगी।
बता दें कि फिल्म का जारी किए गए फर्स्ट लुक में सबसे पहले पानी में पड़ा पत्ता नजर आता है। इसके बाद दो चाय के साथ दो हाथ नजर आते हैं।
फिर फूलों पर मंडराती तितलियां नजर आती हैं। इसके बाद पहाड़ों का दृश्य दिखता है। मेट्रो में एक व्यक्ति सफर करता नजर आता है। फिर पुल के पास बैठा एक जोड़ा नजर आता है। इसके बाद एक जोड़ा पानी में भीगता है।
दरअसल, फिल्म 'दो दीवाने सहर में' का निर्देशन रवि उदयवार कर रहे हैं। इसे जी स्टूडियो और संजय लीला भंसाली के बैनर तले बनाया जा रहा है।इसके निर्माता संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश बंसल और भरत सिंह रंगा हैं।




