Begin typing your search above and press return to search.
Bollywood

दिल्ली-NCR में ठंड ने तोड़ा सालों का रिकॉर्ड! IMD ने जारी किया शीतलहर का येलो अलर्ट

Shilpi Narayan
2 Feb 2026 11:50 PM IST
दिल्ली-NCR में ठंड ने तोड़ा सालों का रिकॉर्ड! IMD ने जारी किया शीतलहर का येलो अलर्ट
x

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में फरवरी की शुरुआत दो साल में सबसे ठंडी रही तो वहीं आज दिन चार सालोें के दौरान इस महीने का सबसे ठंडा दर्ज किया गया। IMD के अनुसार सोमवार काे राजधानी का अधिकतम तापमान फरवरी 2022 के बाद सबसे कम रहा। हालांकि आने वाले दिनों में धीरे धीरे तापमान में वृद्धि होने का पूर्वानुमान है।

येलो अलर्ट भी जारी

बता दें कि मौसम विभाग ने मंगलवार को भी मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और 08 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मंगलवार के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

बादल छाने रहने से ही कोहरा भी गहराया

दरअसल, मौसम विज्ञानियों ने अधिकतम तापमान में इस बड़ी गिरावट की वजह दिन भर बादल छाए रहना बताया। बादल छाने रहने से ही कोहरा भी गहराया। हालांकि आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि की संभावना है।

चार साल का सबसे कम अधिकतम तापमान

दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री कम 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले के मुकाबले इसमें 7.1 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। सोमवार को यह 24.6 डिग्री रहा था। दूसरी तरफ फरवरी माह में यह चार साल का सबसे कम अधिकतम तापमान है। इससे पहले तीन फरवरी 2022 को यह 14.4 डिग्री गया था।

Next Story