Begin typing your search above and press return to search.
India News

हिंदी पखवाड़े में काव्य पाठ की धूम, नौसेना मुख्यालय में हुआ साहित्यिक आयोजन

Anjali Tyagi
26 Sept 2025 4:54 PM IST
हिंदी पखवाड़े में काव्य पाठ की धूम, नौसेना मुख्यालय में हुआ साहित्यिक आयोजन
x

नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत नौसेना मुख्यालय के भव्य सभागार में हिंदी पखवाड़े के अवसर पर काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 30 प्रतिभागियों ने ऑपरेशन सिन्दूर, वीर नारियों का योगदान, हिंदी भाषा का महत्व, भारतीय संस्कृति में पाश्चात्य प्रभाव, पति-पत्नी की नोकझोंक जैसे विविध विषयों पर अपनी स्वरचित कविताओं का प्रभावशाली पाठ किया।

कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में प्रसिद्ध कवि एवं पत्रकार डॉ. चेतन आनंद, मनोज कुमार जैन, संयुक्त निदेशक (प्रशासन) नौसेना और श्री सी. पी. मीणा अपर निदेशक डी. आर. डी. ओ. शामिल रहे। सभी ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता और प्रस्तुति की सराहना की। विशेष आकर्षण रही उभरती हुई कवयित्री प्रतिष्ठा मिश्रा की कविताएं, जिन्हें निर्णायकों और दर्शकों ने खूब सराहा।

साथ ही डॉ. चेतन आनंद और मनोज कुमार जैन की प्रस्तुतियों ने अपनी कविताओं से माहौल को साहित्यिक रंग से भर दिया। कार्यक्रम का संचालन सुजीत कुमार मेहता (उप निदेशक, राजभाषा) और श्रीमती पूजा कपूर (सहायक निदेशक, राजभाषा) ने किया। आयोजन की सफलता में नौसेना शिक्षा निदेशालय के सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों का विशेष योगदान रहा। हिंदी पखवाड़े का यह कार्यक्रम न केवल हिंदी के महत्व को रेखांकित करता है, बल्कि रचनात्मक अभिव्यक्ति और साहित्यिक सरोकारों को भी नई ऊर्जा प्रदान करता है।

Next Story