Begin typing your search above and press return to search.
- Home
- /
- Business News
- /
- पत्नी से विवाद के बाद...
Business News
पत्नी से विवाद के बाद पति का चाकू से हमला, महिला गंभीर घायल
Nandani Shukla
3 Jan 2025 5:13 PM IST
x
-पति पर दूसरी महिला से अवैध संबंध का आरोप
मोहसिन खान
गाजियाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित लोनी रोड पर तीन बच्चों के साथ रह रही रीना नामक महिला पर उसके पति ने जानलेवा हमला किया। महिला पर चाकू से हमला करने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल रीना ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, लोनी रोड पर रहने वाली रीना का आरोप है कि उसके पति संजय के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद पति ने गुस्से में आकर रीना पर चाकू से हमला कर दिया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता रीना ने अपने पति संजय के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story