Begin typing your search above and press return to search.
India News

हिन्दी के विकास में कवि सम्मेलनों का अत्यधिक योगदान: राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

Aryan
6 March 2026 5:15 PM IST
हिन्दी के विकास में कवि सम्मेलनों का अत्यधिक योगदान: राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य
x
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा- हिन्दी देश को जोड़ने का कार्य करती है


नई दिल्ली। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में आर्य समाज श्रीनिवास पुरी में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कुशल संचालन करते हुए कहा कि हिन्दी के विकास में कवि सम्मेलनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हिन्दी देश को जोड़ने का कार्य करती है।कठिन से कठिन बात को कवि सरल शब्दों में कह देता है और व्यंग्य भी कर लेता है।

प्रो.सारस्वत कविता पढ़कर व्यवस्था पर किया कटाक्ष

राष्ट्रीय कवि प्रो.सारस्वत मोहन मनीषी ने कविता पाठ करते हुए कहा कि जिस दिन दिल्ली ठीक हो गई देश ठीक हो जाएगा। उन्होंने व्यवस्था पर कटाक्ष किया।

सत्य प्रकाश भारद्वाज ने देश भक्ति पूर्ण गीतो से बांधा समा

आर्य रवि देव गुप्त ने कहा कि हमें सामाजिक समरसता के लिए कार्य करते हुए समाज को जोड़ने के लिए कार्य करना है।आचार्य महेन्द्र भाई व सुशील आर्य ने धन्यवाद ज्ञापन किया गायिका पिंकी आर्या ने ओजस्वी गीतों से जोश भर दिया कुलदीप बृजवासी ने हास्य व्यंग्य से मनोरंजन किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण आर्य ने कहा कि आज अमर शहीद पंडित लेख राम का बलिदान दिवस है जो हिन्दू धर्म के लिए बलिदान हो गए,उन्हें शत शत नमन।

निगम पार्षद राजपाल सिंह ने शुभकामनाएं प्रदान कीं

प्रमुख रूप से आर्य नेता राजेश मेहंदीरत्ता, जितेंद्र डावर, नरेंद्र नारंग, प्रकाश वीर शास्त्री, सुरेन्द्र गुप्ता रविन्द्र आर्य रामकुमार सिंह वेद प्रकाश आर्य अर्चना पुष्करना ओम सपरा आदि उपस्थित थे।

Next Story