Begin typing your search above and press return to search.
India News

रानी अहिल्याबाई होल्कर जी के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति में महापौर और पार्षद मिलकर करेंगे भव्य कार्यक्रम

Shilpi Narayan
23 May 2025 6:29 PM IST
रानी अहिल्याबाई होल्कर जी के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति में महापौर और पार्षद मिलकर करेंगे भव्य कार्यक्रम
x
महापौर ने सर्वदलीय पार्षदों के साथ की बैठक, बनाई कार्यक्रम की रूप रेखा

गाजियाबाद। पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति में महापौर सुनीता दयाल को कार्यक्रम का आयोजन करना है जिसमें सर्वदलीय पार्षद भी रहेंगे। इसके लिए 30 मई सुबह 10 बजे कार्यक्रम का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया गया है जिसके लिए आज महापौर ने सभी पार्षद के साथ बैठक की है और सभी पार्षदों को कार्यक्रम की जिम्मेदारी भी दी है।

सभी पार्षदों को 50-50 समाज के प्रबुद्ध लोगों को कार्यक्रम में शामिल करना है जिसमें महिलाएं और युवा भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे ताकि देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की जीवन किस प्रकार सर्वसमाज के लिए समर्पित रहा और किस प्रकार उन्होंने अंग्रेजी सरकार में भी आपके धर्म के प्रति कार्य किया।

उक्त कार्यक्रम की तैयारी जोर शोर से चल रही है और कार्यक्रम में 5000 से अधिक लोग उपस्थित होंगे एवं कार्यक्रम का आयोजन भी भव्य होगा और देवी अहिल्याबाई जी के जीवन पर महिलाएं साहित्य करेंगी।

साथ ही शहर में किसी बड़े पार्क या चौराहे के नाम को देवी अहिल्याबाई होल्कर चौक के नाम से भी जाना जाएगा जिसका प्रस्ताव सदन की बैठक में पास किया जाएगा।

इस दौरान पार्षद विरेन्द्र त्यागी,पार्षद प्रवीण चौधरी, पार्षद राज कुमार नगर ,पार्षद नरेश जाटव, मनोज गोयल, राजकुमार चौधरी, पार्षद पवन गौतम,पार्षद रेखा गोस्वामी, पार्षद बीना गौतम,पार्षद देवनारायण शर्मा,पार्षद नीरज गोयल,पार्षद कन्हिया लाल, पार्षद शीतल चौधरी, पार्षद सुमनलता पाल, पार्षद धीरज अग्रवाल, पार्षद शशि खेमका,पार्षद रामनिवास बंसल,पार्षद साजिदा, पार्षद सुनैना चौहान,पार्षद मनोज त्यागी,बिजेन्द्र चौहान,पार्षद राजीव भाटी,पार्षद अमित त्यागी,पार्षद हरीश कराकोटी, पार्षद अनिल तोमर, थान सिंह,पार्षद सुभाष चौधरी, पार्षद धिरेन्द्र यादव,पार्षद प्रवीण मुलायम,पार्षद अजीत निगम, पार्षद अनुज त्यागी आदि उपस्थित रहे।

Next Story