Begin typing your search above and press return to search.
India News

राम जन्मभूमि परिसर में शुरू हुई नई व्यवस्था, अब रामलला दर्शन से पहले नहीं होगी सामान रखने की चिंता

Aryan
24 Feb 2026 12:48 PM IST
राम जन्मभूमि परिसर में शुरू हुई नई व्यवस्था, अब रामलला दर्शन से पहले नहीं होगी सामान रखने की चिंता
x
यह नई व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से बेहद खास मानी जा रही है

अयोध्या। अयोध्या में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर आई है। दरअसल राम जन्मभूमि के मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर आधुनिक लॉकर रूम की व्यवस्था शुरू की गई है। बढ़ती श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और प्रबंधन की कड़ी निगरानी के बीच परिसर में चार अलग-अलग स्थानों पर अत्याधुनिक लॉकर रूम का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।

50 हजार श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्था

इस नई व्यवस्था के तहत अब एक साथ लगभग 50 हजार श्रद्धालु अपने जूते-चप्पल, बैग और अन्य सामान सुरक्षित रूप से जमा करा पाएंगे। इससे पहले भारी भीड़ के कारण श्रद्धालुओं को अपने सामान की सुरक्षा और रखने को लेकर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।

प्रत्येक लॉकर के लिए टोकन आधारित प्रणाली होगी व्यवस्था

राम मंदिर की नई सुविधा के तहत प्रत्येक लॉकर रूम में टोकन आधारित प्रणाली लागू की गई है, जिससे सामान जमा करने और वापस लेने की प्रक्रिया व्यवस्थित बनी रहेगी। इसके साथ ही सभी स्थानों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था का सामना न करना पड़ा।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उठाए गए ठोस कदम

परिसर में जूते रखने के लिए रैक काम भी करीब 90 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आते हैं। ऐसे में यह नई व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से बेहद खास मानी जा रही है।

राम मंदिर ट्रस्ट के सहयोगी शरद शर्मा ने दी जानकारी

विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी एवं राम मंदिर ट्रस्ट के सहयोगी शरद शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि ट्रस्ट श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव देने के लिए लगातार सुविधाओं का विस्तार कर रहा है।

Next Story