Begin typing your search above and press return to search.
Sport

IPL 2026: दिल्ली से हार के बाद संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत को लगाई फटकार! जानेंं पूरा मामला

Anjali Tyagi
2 April 2026 11:55 AM IST
IPL 2026: दिल्ली से हार के बाद संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत को लगाई फटकार! जानेंं पूरा मामला
x

नई दिल्ली। IPL 2026 के रोमांचक मैच चल रहे है। ऐसे में पहले ही मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) से हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद LSG के मालिक संजीव गोयनका, कप्तान ऋषभ पंत और हेड कोच जस्टिन लैंगर के बीच मैदान पर हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वीडियो हुआ वायरल

बता दें कि मैच खत्म होने के बाद बाउंड्री लाइन के पास संजीव गोयनका काफी एनिमेटेड (जोशपूर्ण) अंदाज़ में पंत और लैंगर से बात करते दिखे। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा था कि गोयनका टीम के प्रदर्शन और पंत के कुछ फैसलों से खुश नहीं थे। इसकी वीडियों सामने आते ही फैंस इस घटना की तुलना 2024 के उस वाकये से कर रहे हैं जब गोयनका ने तत्कालीन कप्तान केएल राहुल को मैदान पर सरेआम फटकार लगाई थी।

दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया

दिल्ली कैपिटल्स को 142 रन का लक्ष्य मिला, जिसे उसने 8 गेंद बाकी रहते हुए ही जीत लिया। दिल्ली की शुरुआत भी हालांकि अच्छी नहीं रही थी। लखनऊ ने उसके 4 विकेट सिर्फ 26 रन पर गिरा दिए थे। उस वक्त तक लखनऊ मैच में नजर आ रही थी। लेकिन, उसके बाद इम्पैक्ट प्लेयर बनकर खेलने उतरे समीर रिज्वी ने अपनी इनिंग से पूरी बाजी पलट दी। उन्होंने 70 रन की नाबाद पारी खेलकर लखनऊ सुपर जायंट्स की 6 विकेट से हार की स्क्रिप्ट लिखी।

Next Story