Begin typing your search above and press return to search.
Sports

बीसीसीआई ने किया अवॉर्ड लिस्ट का ऐलान, द्रविड़- मिताली को लाइफटाइम अचीवमेंट तो गिल बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, जानें पूरी लिस्ट

Anjali Tyagi
14 March 2026 1:31 PM IST
बीसीसीआई ने किया अवॉर्ड लिस्ट का ऐलान, द्रविड़- मिताली को लाइफटाइम अचीवमेंट तो गिल बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, जानें पूरी लिस्ट
x

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने नमन अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी है। भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया है। यह अवॉर्ड फंक्शन 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में होगा। यह अवॉर्ड्स बोर्ड की ओर से हर साल खिलाड़ियों, पूर्व खिलाड़ियों, कोच और अंपायरों को अलग-अलग कैटेगरी में दिए जाते हैं।

मिताली राज- स्मृति मंधाना को मिलेगा अवॉर्ड

वहीं, महिला क्रिकेट में मिताली राज को बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा जाएगा। जबकि स्मृति मंधाना अपने करियर में पांचवीं बार सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का पुरस्कार प्राप्त करेंगी।

राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान, बल्लेबाज और कोच राहुल द्रविड़ को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. 2024 में टीम इंडिया के हेड कोच रहते हुए उन्हें भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई।

गिल बने सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी

इस अवॉर्ड सेरेमनी में 2024-25 सीजन के बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को भी सम्मानित किया जाएगा. शुभमन गिल को 'बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (मेन)' के लिए 'पॉली उमरीगर अवॉर्ड' मिलेगा।

शेफाली वर्मा, आयुष म्हात्रे और हर्ष दुबे का भी नाम

घरेलू क्रिकेट में मुंबई की ईरा जाधव और हरियाणा की शेफाली वर्मा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही आयुष म्हात्रे और हर्ष दुबे को घरेलू प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर का पुरस्कार दिया जाएगा। घरेलू टूर्नामेंटों में दबदबा बनाए रखने के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को एक बार फिर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले संघ के रूप में सम्मानित किया जाएगा।

ICC Trophy जीतने वालों को किया जाएगा सम्मानित

इस कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण उन पांच भारतीय टीमों का सम्मान होगा जिन्होंने आईसीसी ट्रॉफियां जीती हैं। ये भारतीय क्रिकेट के लिए ग्लोबल सक्सेस के एक ऐतिहासिक दौर का प्रतीक है। हर क्रिकेट फैंस को इस अवॉर्ड सेरेमनी का बेसब्री से इंतजार है।



Next Story