Begin typing your search above and press return to search.
Sports

BCCI ने टीम इंडिया को दिया 131 करोड़ रुपये का इनाम, जानें एक खिलाड़ी को मिलेंगे कितने पैसे?

Anjali Tyagi
11 March 2026 10:07 AM IST
BCCI ने टीम इंडिया को दिया 131 करोड़ रुपये का इनाम, जानें एक खिलाड़ी को मिलेंगे कितने पैसे?
x
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत को ICC की तरफ से भी बड़ी रकम मिली है।

नई दिल्ली। भारत ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। जिसके बाद टीम को लिए 131 करोड़ रुपये की बड़ी इनामी राशि का ऐलान किया गया। यह राशि 2024 में दी गई 125 करोड़ रुपये की तुलना में 6 करोड़ रुपये अधिक है।

एक खिलाड़ी को मिलेंगे कितने पैसे

जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई ने जब टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम के लिए 131 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की तब से सबके मन में यही चल रहा है कि आखिर एक खिलाड़ी के हिस्से में कितने पैसे आएंगे। टीम के 15 खिलाड़ियों में से प्रत्येक को 6 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि बाकी 41 करोड़ रुपये कोचिंग स्टाफ और अन्य सपोर्ट स्टाफ के बीच बांटे जाएंगे। 2024 में भारत की शानदार जीत के बाद BCCI ने 125 करोड़ रुपये के बोनस की घोषणा की थी, जिसमें हर खिलाड़ी को 5 करोड़ रुपये मिले थे।

ICC ने भी दिया करोड़ों का इनाम

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत को ICC की तरफ से भी बड़ी रकम मिली है। फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराने के बाद टीम इंडिया को लगभग 2.34 मिलियन डॉलर यानी करीब 21.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली है। वहीं उपविजेता न्यूजीलैंड को करीब 1.17 मिलियन डॉलर यानी लगभग 10.75 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

ऐतिहासिक जीत

टीम इंडिया ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार और कुल तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।

Next Story