Begin typing your search above and press return to search.
Sports

BCCI की सख्ती! बेंच पर बैठे खिलाड़ियों के लिए लागू किए नियम, इधर-उधर नहीं घूम सकेंगे खिलाड़ी

Anjali Tyagi
9 April 2026 2:19 PM IST
BCCI  की सख्ती! बेंच पर बैठे खिलाड़ियों के लिए लागू किए नियम, इधर-उधर नहीं घूम सकेंगे खिलाड़ी
x

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने आईपीएल के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है। जानकारी के मुताबिक अब बेंच पर बैठे खिलाड़ी मैच के दौरान मैदान पर नहीं घूम सकेंगे। बता दें कि नियमों के अनुसार टीम शीट में मौजूद 16 खिलाड़ी के अलावा किसी को ग्राउंड पर घुसने की परमीशन नहीं होगाी।

इधर-उधर नहीं घूम सकेंगे खिलाड़ी

जानकारी के मुताबिक एक टीम में लगभग 25 खिलाड़ी शामिल होते हैं। IPL में भी आमतौर पर हर टीम के पास इतने ही खिलाड़ी होते हैं. हालांकि, किसी एक मैच के लिए सिर्फ 16 खिलाड़ियों के नाम ही टीम शीट में शामिल किए जाते हैं. नए नियम के मुताबिक जो खिलाड़ी नामित 16 में शामिल नहीं हैं, वे किसी भी हालत में मैदान पर नहीं जाएंगे। चाहे वह ड्रिंक्स देने हों या कोई मेसैज पहुंचाना हो। नए नियम के तहत एक समय में सिर्फ पांच खिलाड़ी ही बाउंड्री लाइन के पास रह सकते हैं। ये खिलाड़ी टीम के 16 में शामिल हों या बाकी स्क्वॉड से। लेकिन संख्या 5 से ज्यादा नहीं हो सकती। आमतौर पर यही खिलाड़ी ड्रिंक्स ले जाते या बाउंड्री के बाहर गई गेंद वापस लाते नजर आते थे।

पूरे मैच के दौरान डगआउट में ही बैठेंगे बाकी खिलाड़ी

बता दें कि अब जो खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में नहीं हैं, उन्हें पूरे मैच के दौरान डगआउट में ही बैठना होगा। उन्हें बाउंड्री लाइन और LED विज्ञापन बोर्ड के बीच आने-जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। बता दें कि नए नियमों के पहले खिलाड़ी ड्रिंक्स लेकर मैदान तक जा सकते थे, बस शर्त यह रहती थी कि खेल में कोई रुकावट न आए। लेकिन अब BCCI ने मैच प्लेइंग कंडीशंस (MPC) के क्लॉज 11.5.2 और 24.1.4 को सख्ती से लागू करते हुए इस पर पूरी तरह रोक लगा दी है।

यह फैसला क्यों लिया गया?

इस नए नियम के पीछे की असली वजह अभी साफ नहीं बताई गई है, लेकिन माना जा रहा है कि मैच के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

Next Story