Begin typing your search above and press return to search.
Sports

भाईचारा नहीं आया काम! बांग्लादेश से सीरीज हार के बाद पाकिस्तानी टीम ने दर्ज कराई शिकायत, जानें क्या है विवाद

Anjali Tyagi
16 March 2026 2:30 PM IST
भाईचारा नहीं आया काम! बांग्लादेश से सीरीज हार के बाद पाकिस्तानी टीम ने दर्ज कराई शिकायत, जानें क्या है विवाद
x

नई दिल्ली। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मार्च 2026 में हुई वनडे सीरीज के दौरान DRS को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बांग्लादेश ने 11 साल बाद पाकिस्तान से वनडे सीरीज 2-1 से जीत ली। जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मैच रेफरी से आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। पाकिस्तान का आरोप है कि बांग्लादेश का आखिरी गेंद से पहले लिया गया रिव्यू नियमों के अनुसार नहीं था।

DRS विवाद पर पाकिस्तान की शिकायत

दरअसल पाकिस्तान का आरोप है कि तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेशी टीम ने स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर रीप्ले देखने के बाद रिव्यू लिया, जो आईसीसी के नियमों के खिलाफ है। नियमों के मुताबिक, खिलाड़ी को बिना किसी बाहरी मदद या फुटेज देखे 15 सेकंड के भीतर फैसला लेना होता है।

समय सीमा का पालन नहीं हुआ

जानकारी के मुताबिक टीम मैनेजमेंट ने शिकायत की है कि रिव्यू लेने के लिए तय 15 सेकंड की समय सीमा का पालन नहीं किया गया और अंपायर कुमार धर्मसेना ने देरी से की गई अपील को स्वीकार कर लिया।

वाइड बॉल का फैसला बदलना

बता दें कि मैच की आखिरी दो गेंदों पर जब पाकिस्तान को 12 रन चाहिए थे, तब अंपायर ने एक गेंद को 'वाइड' करार दिया था। बांग्लादेश के रिव्यू के बाद 'अल्ट्रा-एज' में दिखा कि गेंद शाहीन अफरीदी के बल्ले को छूकर गई थी, जिससे वाइड का फैसला पलट गया। इससे पाकिस्तान की जीत की समीकरण बिगड़ गई और वे 11 रन से मैच और सीरीज हार गए।

PCB की मांग

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रेफरी नियामुर रशीद से मांग की है कि इस गलती को सार्वजनिक रूप से स्वीकार गलती को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया जाए। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस मामले में क्या कार्रवाई चाहता है।

बांग्लादेश ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

इन सभी विवादों के बीच बांग्लादेश ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। पाकिस्तान के खिलाफ 11 साल बाद वनडे सीरीज जीती। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए तंजीद हसन तमीम को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। तीसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 50 ओवर में 290 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 50 ओवर में 279 रन ही बना सकी और मैच 11 रन से हार गई। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली।

Next Story