Begin typing your search above and press return to search.
Sports

चैंपियन बेंगलुरु की हैदराबाद से भिड़ंत! जानें कब, कहां देख पाएंगे मैच और प्लेइंग 11

Anjali Tyagi
28 March 2026 5:30 PM IST
चैंपियन बेंगलुरु की हैदराबाद से भिड़ंत! जानें कब, कहां देख पाएंगे मैच और प्लेइंग 11
x

नई दिल्ली। आज से आईपीएल का आगाज होने जा रहा है। आईपीएल 2026 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में होगा। बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच आज का मैच भारतीय समयनुसार 7.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 7 बजे होगा।

कहां देखें मैच

बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच आज का मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। वही इस मैच का लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर होगी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी और रसिक सलाम डार।

इम्पैक्ट सब: वेंकटेश अय्यर/सुयश शर्मा।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल और जीशान अंसारी।

इम्पैक्ट सब: शिवम मावी/हर्ष दुबे।

Next Story