Begin typing your search above and press return to search.
Sports

DC Vs GT: आज दिल्ली-गुजरात का मुकाबला! किसका पलड़ा है भारी! जानें कहां, कब, कैसे देखें मैच

Anjali Tyagi
8 April 2026 2:30 PM IST
DC Vs GT: आज दिल्ली-गुजरात का मुकाबला! किसका पलड़ा है भारी! जानें कहां, कब, कैसे देखें मैच
x

नई दिल्ली। आईपीएल मैचों का रोमांचक मुकाबला चल रहा है। आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच 14वां मैच आज खेला जाएगा। यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम नई दिल्ली में खेला जाएगा। समय के अनुसार टॉस 7 बजे होगा, वहीं मैच की पहली गेंद शाम 7:30 बजे डाली जाएगी। अब सवाल उठता है कि दोनों टीमों में से किसका पलड़ा भारी है।

कहां देखें मैच?

भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण Star Sports Network (स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी आदि) पर किया जाएगा। मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखने के लिए आप JioHotstar ऐप और वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं।

किसका पलड़ा भारी?

आंकड़ों और मौजूदा फॉर्म को देखते हुए दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है। बता दें कि अब तक दोनों टीमों के बीच 7 आईपीएल मुकाबले हुए हैं, जिनमें से गुजरात टाइटन्स ने 4 और दिल्ली कैपिटल्स ने 3 मैच जीते हैं। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात का रिकॉर्ड बेहतर है, जहां उन्होंने 3 में से 2 मैच जीते हैं। अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली ने शानदार शुरुआत की है और अपने पहले दोनों मैच जीते हैं। समीर रिजवी बेहतरीन फॉर्म में हैं। शुभमन गिल की टीम ने इस सीजन में अभी तक जीत का खाता नहीं खोला है और अपने शुरुआती मैच हार चुकी है। पुराने आकंड़ो को देखते हुए गुजरात टाइटन्स का पलड़ा थोड़ा भारी है, लेकिन वर्तमान फॉर्म और घरेलू मैदान के फायदे को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स इस मुकाबले में जीत की प्रबल दावेदार नजर आ रही है।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) प्लेइंग 11

अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका,नितीश राणा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार।

गुजरात टाइटन्स (GT) प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा,अशोक शर्मा

Next Story