Begin typing your search above and press return to search.
Sports

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को दी शिकस्त! पाकिस्तान के लिए खुले सेमीफाउनल के रास्ते, इन शर्तें पर ही करेगा क्वालिफाई

Anjali Tyagi
28 Feb 2026 11:30 AM IST
इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को दी शिकस्त! पाकिस्तान के लिए खुले सेमीफाउनल के रास्ते, इन शर्तें पर ही करेगा क्वालिफाई
x
कोलंबो में खेले गए ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है।

नई दिल्ली। T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड द्वारा न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराने के बाद पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जाग उठी है। बता दें कि इस हार के कारण न्यूजीलैंड ग्रुप 2 में दूसरे स्थान पर तो है, लेकिन उनकी सेमीफाइनल की जगह पक्की नहीं हो पाई है।

पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल समीकरण

बता दें कि अब पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए 28 फरवरी 2026 को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच में न केवल जीतना होगा, बल्कि नेट रन रेट (NRR) के मामले में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ना होगा।

इन शर्तें पर ही पाकिस्तान करेगा क्वालिफाई

- न्यूजीलैंड का NRR वर्तमान में +1.390 है, जबकि पाकिस्तान का -0.461 है।

- पाकिस्तान को श्रीलंका को कम से कम 64 से 65 रनों के अंतर से हराना होगा।

- पाकिस्तान को जीत का लक्ष्य 13 से 13.1 ओवरों के भीतर हासिल करना होगा

अगर पाकिस्तान ऊपर दी गई शर्तों के साथ जीतता है, तो वह 3 अंकों के साथ बेहतर रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड को पछाड़कर इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। यदि पाकिस्तान हारता है या कम अंतर से जीतता है, तो न्यूजीलैंड सीधे क्वालीफाई कर जाएगा।

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को दी थी शिकस्त

कोलंबो में खेले गए ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है। इस रोमांचक मैच में इंग्लैंड ने 160 रनों के लक्ष्य को 19.3 ओवर में हासिल कर लिया।

Next Story