
IPL 2026: पंजाब की जीत के बाद भी श्रेयस अय्यर को झटका! BCCI ने लिया बड़ा एक्शन, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर पर आईपीएल 2026 के पहले ही मैच के बाद 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया है। बता दें कि मंगलवार को गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ हुए मुकाबले में जीत के बावजूद, धीमी ओवर गति के कारण उन पर यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि बल्ले से वह ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं बना सके, लेकिन दो छक्कों की मदद से 11 गेंद में 18 रन बनाए।
क्यों लगा जुर्माना
बता दें कि श्रेयस अय्यर से यह गलती हुई कि वह समय पर 20 ओवर नहीं करा पाए. वह तय समय पर पूरे 20 ओवर नहीं करा सके. इसी कारण अय्यर पर स्लो ओवर रेट का जुर्माना लगाया गया है. आईपीएल के नियमों के हिसाब से यह श्रेयस अय्यर की पहली गलती थी। इस कारण उनपर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
अगर श्रेयस अय्यर इस सीजन दोबारा यह गलती करते हैं तो फिर उनपर 24 लाख का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही टीम के 6 अन्य खिलाड़ियों पर भी एक्शन होगा। बाकी खिलाड़ियों पर 6 लाख रुपये या या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा। अगर तीसरी बार श्रेयस अय्यर तय समय पर पूरे 20 ओवर नहीं कराते हैं तो फिर उनपर एक मैच का बैन लगाया जाएगा।
आईपीएल ने जारी किया बयान
आईपीएल ने एक बयान जारी कर रहा- यह सीजन में उनकी टीम का पहला अपराध था, जो आईपीएल के आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत आता है और न्यूनतम ओवर गति से जुड़ा है. अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
पंजाब किंग्स ने जीता था मैच
पंजाब किंग्स ने इस रोमांचक मैच में गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हराकर अपने सीजन की शानदार शुरुआत की। जीत के नायक कूपर कोनोली रहे, जिन्होंने अपने आईपीएल डेब्यू पर 44 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाए और 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए।




