Begin typing your search above and press return to search.
Sports

20 साल बाद History होगी Repeat! आज के मैच में इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं वैभव सूर्यवंशी, जानें क्या है रिकॉर्ड

Anjali Tyagi
13 April 2026 12:39 PM IST
20 साल बाद History होगी Repeat! आज के मैच में इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं वैभव सूर्यवंशी, जानें क्या है रिकॉर्ड
x

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन के धमाकेदार मैच चल रहे हैं। सभी टीमें आपस में कड़ा मुकाबला कर रही है। बता दें कि आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने मैदान में उतरेगी। ऐसे में इस मैच में आईपीएल का एक चमकता सितारा एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना सकता है। बता दें कि वैभव सूर्यवंशी के सामने एक ऐसे रिकॉर्ड बनाने का मौका है जो पहले ही बन चुका है। आज का मुकाबला इसके चलते भी खास हो गया है।

20 साल पुराने इस रिकॉर्ड को तोड़ेंगे वैभव

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 22 टी20 मैचों में 42.90 की शानदार औसत और 215.55 की विस्फोटक स्ट्राइक रेट के साथ 901 रन बना लिए हैं। उनकी बल्लेबाजी में आक्रामकता साफ नजर आती है, अब तक 71 चौके और 80 छक्के उनके बल्ले से निकल चुके हैं।

अगर वह अगले मैच में 99 रन बना लेते हैं, तो टी20 क्रिकेट में उनके 1000 रन पूरे हो जाएंगे। इसके साथ ही वह सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। बता दें कि फिलहाल यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ब्रैड हॉज और शॉन मार्श के नाम संयुक्त रूप से दर्ज है, जिन्होंने 23 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। जिससे वैभव के पास खुद को साबित करने का एक अच्छा मौका है।

क्या बराबरी कर पाएंगे वैभव

वैभव के पास 20 साल बाद ब्रैड हॉज के रिकॉर्ड की बराबरी का मौका है। बता दें कि वैभव सूर्यवंशी के फिलहाल 22 पारियों में 901 रन हैं। मतलब, ब्रैड हॉज की बराबरी करने से वो 99 रन दूर हैं। वैभव सूर्यवंशी, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जब खेलने उतरेंगे तो ये उनके T20 करियर की 23वीं इनिंग होगी। अगर वो इस इनिंग में शतक लगाते हैं या कम से कम 99 रन बनाते हैं तो वो 20 साल पुराने ब्रैड हॉज की बराबरी कर लेंगे और ऐसा करने वाले शॉन मार्श के बाद दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। फिर दुनिया में 3 बल्लेबाज ऐसे होंगे जिन्होंने T20 में 23 पारियों में 1000 रन बनाने का कारनामा किया होगा.



Next Story