Begin typing your search above and press return to search.
Sports

IND vs NZ Final: इस दिन होगा भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्डकप फाइनल मुकाबला? जानें लें पूरी डिटेल्स

Anjali Tyagi
6 March 2026 6:30 PM IST
IND vs NZ Final: इस दिन होगा भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्डकप फाइनल मुकाबला? जानें लें पूरी डिटेल्स
x
भारत के पास तीसरी बार इतिहास रचने का पूरा मौका होगा।

नई दिल्ली। भारतीय टीम सभी चुनौतियों का सामना करते हुए अब बस अपने एक आखिरी पड़ाव पर है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें एक-दूसरे से खिताबी जंग के लिए मैदान में उतरेगी। बता दें कि सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है। जबकि न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया है। दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 8 मार्च 2026, रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा मैच?

जानकारी के मुताबिक भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे होगा। इसके बाद मैच की पहली गेंद शाम 7:00 बजे डाली जाएगी। आप इस मैच को फाइनल टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते है। इसके अलावा मोबाइल और ऑनलाइन दर्शकों के लिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

दोनों टीमों के पास इतिहास रचने का मौका

भारत के पास तीसरी बार इतिहास रचने का पूरा मौका होगा। न्यूजीलैंड की टीम भी शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। सेमीफाइनल में उसने साउथ अफ्रीका को बड़े अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। टीम की कप्तानी मिचेल सैंटनर कर रहे हैं और उनकी रणनीति को इस टूर्नामेंट में काफी सराहा गया है।

दोनों टीमों के स्क्वॉड

भारत का स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर।

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जेम्स नीशम, जैकब डफी, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे।

Next Story