Begin typing your search above and press return to search.
Sports

करो या मरो मुकाबला! वेस्‍टइंडीज से होगा भारत का सामना, जानें कहां देख सकेंगे मैच

Anjali Tyagi
28 Feb 2026 10:22 AM IST
करो या मरो मुकाबला! वेस्‍टइंडीज से होगा भारत का सामना, जानें कहां देख सकेंगे मैच
x

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 का यह अहम सुपर-8 मुकाबला रविवार, 1 मार्च 2026 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। यह भारत के लिए एक "करो या मरो" वाली स्थिति है, जिसे जीतकर ही टीम सेमीफाइनल में जगह पक्का कर सकती है।

टीवी और मोबाइल पर लाइव देखने का तरीका:

भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। यह मैच अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ सहित कई क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगा। आप अपने मोबाइल या लैपटॉप पर JioHotstar ऐप और वेबसाइट के माध्यम से मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

मैच का समय और स्थान:

तारीख: 1 मार्च 2026 (रविवार)।

समय: शाम 7:00 बजे (IST) से मैच शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा।

स्थान: ईडन गार्डन्स, कोलकाता।

भारत का संभावित स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह।

Next Story