Begin typing your search above and press return to search.
Sports

IPL 2026: KKR vs PBKS आज होंगे आमने-सामने! किसका पलड़ा है भारी, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

Anjali Tyagi
6 April 2026 2:30 PM IST
IPL 2026:  KKR vs PBKS आज होंगे आमने-सामने! किसका पलड़ा है भारी, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच
x

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन के शानदार मैचों का रोमांचक मुताबला चल रहा है। आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच भिड़ंत होने वाली है। बता दें कि कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में एक रोमांचक मुकाबला होने वाला है। अब सवाल है कि आज का मैच कौन सी टीम जीतेगी।

कहां देखें मैच

यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा। आप इस मैच का सीधा प्रसारण Star Sports Network पर देख सकते हैं। लाइव स्ट्रीमिंग के लिए JioHotstar ऐप और वेबसाइट का उपयोग किया जा सकता है।

फिलहाल पंजाब का पलड़ा भारी

अब अगर आज के मैच में जीत की संभावना की बात की जाए तो वर्तमान फॉर्म और आंकड़ों को गौर से देखना होगा। पंजाब की टीम इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में है। टीम ने अपने दोनों मैच जीते हैं। पहले उसने गुजरात टाइटंस को हराया और उसके बाद चेन्नई सुपरकिंग्स को भी शिकस्त दी। पंजाब की खास बात ये है कि टीम की युवा सलामी जोड़ी अच्छा कर रही है। प्रियांश आर्या और ​प्रभसिमरन सिंह बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं, जिसका फायदा आगे के बल्लेबाजों को मिल जाता है। टीम के पास अच्छा मिडल आर्डर है, जो जरूरत पड़ने पर अपना काम कर जाता है।

आज कौन जीतेगा?

पंजाब की टीम इस सीजन में शानदार फॉर्म में है और अपने शुरुआती दोनों मैच जीत चुकी है। विन प्रेडिक्टर के अनुसार, उनकी जीत की संभावना 52.9% है। कोलकाता को अपने पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन घरेलू मैदान और दर्शकों के समर्थन के कारण वे वापसी कर सकते हैं। उनकी जीत की संभावना 47.1% आंकी गई है।

KKR की संभावित टीम

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और ब्लेसिंग मुजरबानी।

PBKS की संभावित टीम

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजय वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।


Next Story